लखनऊ (महानाद) : उत्तर प्रदेश पुलिस के 70 इंस्पेक्टर और 9 आरआई का प्रमोशन हो गया है। प्रदेश के 79 इंस्पेक्टरों का प्रमोशन डिप्टी एसपी पद पर कर दिया गया है। इन सभी को फिलहाल उनके वर्तमान पद पर ही तैनाती दे दी गई है। जल्दी ही नई तैनाती के आदेश जारी किए जाएंगे।
आपको बता दें कि मुरादाबाद में तैनात विपिन कुमार, रामपुर में तैनात धर्मेन्द्र कुमार यादव एवं राजेश सिंह, एपीटीएस चुनार मीरजापुर विनोद कुमार दुबे, सुल्तानपुर में तैनात राकेश कुमार शर्मा, सोनभद्र में तैनात भैया संतोष कुमार सिंह, लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात विकास राय, हमीरपुर में तैनात सुनील कुमार सिंह, चंदौली में तैनात शेषधर पांडे को डिप्टी एसपी बनाया गया है।
जौनपुर में तैनात मुकेश कुमार, कुशीनगर में तैनात धर्मेंद्र सिंह यादव, हाथरस में तैनात गंगा प्रसाद, मेरठ सीआईडी में तैनात जिज्ञासा पाराशर, बस्ती में तैनात उमाशंकर यादव, लखनऊ रेलवे में तैनात रामकृष्ण द्विवेदी, कानपुर कमिश्नरेट में तैनात कुशलपाल सिंह एवं रविंद्र प्रताप सिंह, गाजीपुर में तैनात भरत कुमार गौतम, लखनऊ अभिसूचना मुख्यालय में तैनात प्रदीप कुमार पालीवाल, विवेक वार्ष्णेय और रेखा कपूर को डिप्टी एसपी बनाया गया है।
ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ में तैनात बृजेश कुमार एवं रमेश चंद्र यादव, सीतापुर में तैनात राकेश कुमार सिंह, लखनऊ एडीजी जोन कार्यालय में तैनात राजेश दीक्षित, एसीओ मुख्यालय लखनऊ में तैनात शैलेंद्र सिंह, मुरादाबाद रेलवे में तैनात नवरत्न गौतम, उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ में तैनात रिजवान अब्बास, उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान गोरखपुर में तैनात वीरेंद्र कुमार सिंह को डिप्टी एसपी बनाया गया है।
गोरखपुर में तैनात रविंद्र कुमार सिंह, खीरी जिले में तैनात सुरेश कुमार मिश्र, खाद्य प्रकोष्ठ लखनऊ में तैना दयाशंकर, गोंडा जनपद में तैनात पवन कुमार वर्मा, नोएडा कमिश्नरेट में तैनात देवकी नंदन, पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय लखनऊ में तैनात मनोज कुमार सिंह, सोनभद्र में तैनात राज कुमार सिंह, एसीओ मुख्यालय लखनऊ में तैनात प्रमोद कुमार शुक्ल, बुलंदशहर में तैनात अजय कुमार को डिप्टी एसपी बनाया गया है।
बिजनौर में तैनात राजीव कुमार शर्मा, अलीगढ़ में तैनात जितेंद्र कमार, कासगंज में तैनात राजीव यादव, मैनपुरी में तैनात सलीम खान, पीलीभीत में तैनात इंद्र मोहन बड़ौला, फतेहगढ़ में तैनात अमर पाल सिंह, उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी में तैनात संजय कुमार सिंह, बुलंदशहर में तैनात राजेश चतुर्वेदी, वाराणसी कमिश्नरेट में तैनात बृजेश कुमार मिश्रा को डिप्टी एसपी बनाया गया है।
अयोध्या में तैनात अनिल कुमार राय, लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात तेज प्रकाश सिंह (न्यायालय के अन्तिम निर्णय के अधीन), बांदा में तैनात राजेश नारायण, उत्तर प्रदेश अधिष्ठान मेरठ में तैनात छोटे सिंह, श्रावस्ती में तैनात राज कुमार सिंह, चंदौली में तैनात रमेश यादव, हरदोई में तैनात अशोक कुमार सिंह, फिरोजाबाद में तैनात रमेश सिंह यादव, चंदौली में तैनात वेदव्यास मिश्रा को डिप्टी एसपी बनाया गया है।
बलरामपुर में तैनात प्रेम प्रकाश पाण्डेय, बाराबंकी में तैनात अरुण कुमार सिंह, कानपुर देहात में तैनात अनिल कुमार, मुजफ्फरनगर में तैनात नीरज सिंह, नोएडा कमिश्नरेट में तैनात विद्युत गोयल, उबलिया में तैनात सुनील चंद्र तिवारी और मनीष कुमार शर्मा, भदोही में तैनात राकेश कुमार राय, बरेली में तैनात सतीश कुमार राय, त्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान अयोध्या में तैनात राय साहब यादव को डिप्टी एसपी बनाया गया है।
सहारनपुर में तैनात प्रवीन कुमार यादव, बहराइच में तैनात सुरेंद्र कुमार शर्मा, सीआईडी (सह) खंड मेरठ में तैनात उर्मिला चौधरी, सोनभद्र में तैनात देवीवर शुक्ल, नोएडा 49वीं वाहिनी पीएसी में तैनात बबलू प्रसाद गुप्ता, 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर आनंद कुमार ओझा, द्वितीय वाहिनी पीएसी सीतापुर दिनेश कुमार पांडेय, 49वीं वाहिनी पीएसी नोएडा पवन कुमार को डिप्टी एसपी बनाया गया है।
37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर हारून रशीद, उत्तर प्रदेश विशेष परिक्षेत्र सुरक्षा वाहिनी लखनऊ सत्येंद्र कुमार राय, 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ अजय कुमार सिंह, लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात विपिन कुमार पांडेय, सुरक्षा मुख्यालय लखनऊ में तैनात राजेश कुमार सिंह को डिप्टी एसपी बनाया गया है।



