spot_img
spot_img
Tuesday, October 27, 2026
spot_img

8 किलो गांजे के साथ सल्ट पुलिस के हत्थे चढ़ा काशीपुर का युवक

मोहित गोयल
सल्ट (महानाद): एसएसपी अल्मोड़ा डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा युवाओं को नशे से बचाने हेतु चलाये जा रहे अभियान यूथ अगेंस्ट ड्रग के अन्तर्गत दिनांक-05.02.2022 को थानाध्यक्ष सल्ट गोविन्द सिंह मेहता पुलिस टीम के साथ मरचूला बैरियर पर चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर उसकी तलाश ली गई तो उक्त व्यक्ति के बैग के अन्दर 08.181 किग्रा अवैध गांजा कीमत लगभग 1,22,000 रुपये बरामद कर अभियुक्त मोहित लकचौरा (18 वर्ष) पुत्र अतुल कुमार निवासी ग्राम भीमनगर, कुंडेश्वरी, काशीपुर के खिलाफ थाना सल्ट में एफआईआर सं. 9/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सल्ट, गोविंद सिंह मेहता, कां. जबर सिंह तथा गुरमेज सिंह शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles