spot_img
spot_img
Thursday, March 19, 2026
spot_img

8 मार्च को वाल्मीकि समाज मनायेगा झंडा दिवस

काशीपुर (महानाद) : भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज रजि. (भारत) भावाधस- भीम संगठन की एक बैठक रेलवे कॉलोनी में सुधीर चौधरी के निवास स्थान पर संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता शिव नन्दन टांक तथा संचालन सुनील कुमार ने किया।

बैठक में समाज को शिक्षा के संबंध में जानकारी दी गई एवं 8 मार्च को वाल्मीकि समाज द्वारा आसमानी झंडा दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। आसमानी झंडा दिवस हर वर्ष अपने-अपने जिला व शहर में मनाया जाता है। जो इस वर्ष भी भावाधस के राष्ट्रीय प्रमुख वीरेश भीम अनार्य के आदेशानुसार अपने-अपने जिले व तहसील स्तर पर मनाया जाएगा। झंडा दिवस की स्थापना 8 मार्च 1992 को जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश) हुई थी।

बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री शिवनंदन टांक ने कहा कि हमें अपने समाज के बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देना होगा और 8 मार्च को वाल्मीकि समाज द्वारा आसमानी झंडा दिवस मनाया जाता है। टांक ने बताया कि इस वर्ष चंदौसी में वाल्मीकि समाज का आसमानी झंडा दिवस मनाया जाएगा। जिसमें पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड से भारी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग शामिल होंगे।

बैठक में उपस्थित संजय वैद्य, दीपक वाल्मीकि, सुमित कुमार वाल्मीकि, सुशील वैध, कुनाल वाल्मीकि, आर्यन कुमार, रोहन वाल्मीकि, रवि कुमार, सुधीर चैधरी, शोषित पाठक, मोहित कुमार, निहाल वाल्मीकि, रवि भारद्वाज, राहुल वाल्मीकि आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles