विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : बाल सुंदरी सेवा परिणय सेवा संस्था द्वारा आयोजित 8वां सामूहिक विवाह समारोह आज चैती मेला परिसर में सम्पन्न हो समारोह में 31 निर्धन कन्याओं का विवाह धूमधाम से करवाया गया।

आपको बता दें कि संस्था के अध्यक्ष आनंद कुमार एडवोकेट के पिता स्व. बाबूराम इस संस्था के द्वारा निर्धन कन्याओं के विवाह कराने की शुरुआत 2015 से की थी। संस्था अब तक 150 निर्धन कन्याओं का विवाह सम्पन्न करा चुकी है। संस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह संपन्न कराना है।

अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए उनके पुत्र आनंद कुमार एडवोकेट ने इस बार 31 निर्धन कन्याओं का विवाह सम्पन्न करवाया। संस्था के सौजन्य से गाजे बाजे के साथ बारात निकाली गई और 31 दूल्हे घोड़े पर सवार होकर बारात की शक्ल में मां बाल सुंदरी देवी मंदिर प्रांगण में पहुंचे। विधि विधान के साथ 31 जोड़ों को सूत्र में बांधने के लिए पंडा विकास अग्निहोत्री ने मंत्रोच्चार के साथ 31 जोड़ों के फेरे करवाये। संस्था द्वारा वर-वधू को घर-गृहस्थी का सामान भी दिया गया। विवाह स्थल पर बारातियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी।

संस्था के महासचिव एवं मीडिया प्रमुख सुरेश शर्मा ने बताया कि विवाह हेतु आए आवेदनों की जांच-पड़ताल के बाद पात्र परिवारों का चयन किया गया। उन्होंने कहा कि सभी विवाह सनातन धर्म के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सम्पन्न कराए गए। विवाह के उपरांत प्रत्येक वर-वधू को विवाह प्रमाणपत्र और उपहार सामग्री भी प्रदान की गई।

इस दौरान समाजसेवी स्व. बाबूराम की पत्नी लज्जावती, कार्यक्रम प्रंबधक व पार्षद अनिल कुमार, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, गुरविंदर सिंह चण्डोक, दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट, अर्पित मेहरोत्रा, अमित सिंह, रमेश चंद्र शर्मा, विजय चौधरी, प्रमोद कुमार शर्मा, विमल गुड़िया, अनिता काम्बोज, प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता, अजय शंकर कौशिक, कौशलेश गुप्ता, वैशाली गुप्ता, महंत लखनदास, राघवेन्द्र नागर, अनुज सिंघल, कैलाश प्रजापति, मदन मोहन गोले, राजकुमार प्रजापति अदि मौजूद थे।
kashipur_news | kashipur_city



