spot_img
spot_img
Wednesday, May 6, 2026
spot_img

अवैध निर्माण बता कर वसूली करने और रंगदारी मांगने के आरोपी को पुलिस ने जेल का रास्ता दिखा दिया

बागेश्वर (महानाद) : पुलिस ने रंगदारी माँगने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर जेल का रास्ता दिखा दिया। अभियुक्त के विरुद्ध बैजनाथ थाने में पूर्व में भी रंगदारी के 2 मुकदमें दर्ज हैं।

आपको बता दें कि दिनांक 16.3.2026 को विक्रम सिंह दानू ने पुलिस को तहरीर देकर ताया कि गोपाल चन्द्र बनवासी निवासी रीठा ने उसके होटल की इमारत को अवैध निर्माण बताकर इमारत को ध्वस्त करवाने की कार्रवाई करने की धमकी देकर 40 हजार रुपये वसूल लिये और 2.5 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है। तहरीर के आधार पर कोतवाली बागेश्वर में गोपाल चन्द्र बनवासी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

उक्त अभियोग की गम्भीरता को देखते हुए एसपी बागेश्वर द्वारा तत्काल मामले की विवेचनात्मक कार्यवाही करने हेतु कोतवाली बागेश्वर को निर्देशित किया गया। जिस पर बागेश्वर पुलिस द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांक 21.3.2026 को अभियुक्त गोपाल बनवासी उर्फ गोपाल राम पुत्र मदन राम निवासी रीठा, कंधार, गरुड़, बैजनाथ, बागेश्वर को धारा 308 (5) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

पुलिस टीम में एसआई नितिन बहुगुणा, एएसआई राजभानू, कां. राजेन्द्र सिंह व गोविन्दी गढ़िया शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles