spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

दुखद : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का निधन

धर्मवीर बात्ता
गुरुग्राम (महाानाद) : इंडियन नेशनल लोकदल के प्रमुख एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का आज शुक्रवार को 89 साल की उम्र में निधन हो गया। चौटाला को गुरुग्राम स्थित उनके घर पर दिल का दौरा पड़ा उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा न सके।

ओमप्रकाश चौटाला 5 बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने। पहली वे 2 दिसंबर 1989 को सीएम बने और 171 दिनों तक हरियाणा पर राज किया। इसके बाद वे 12 जुलाई 1990 को पांच दिन के लिए मुख्यमंत्री बने। इसके बाद 22 मार्च 1991 को 15 दिन के लिए मुख्यमंत्री बने। इसके बाद वे 24 जुलाई 1999 को एक बार फिर से मुख्यमंत्री बने और 2 मार्च 2000 तक इस पद पर बने रहे। इसके बाद वे पूरी पांच साल 2005 तक मुख्यमंत्री बने रहे।

आपको बता दें कि ओमप्रकाश चौटाला के पिता चौधरी देवी लाल दो बार हरियाणा के मुख्समंत्री बने। देवी लाल दो बार नवंबर 1990 से जून 1991 तथा दिसंबर 1989 से अगस्त 1990 तक देश के उप-प्रधानमंत्री भी बने।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles