spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

एनआरआई महिला के 20 करोड़ के बंगले पर करना चाह रहे थे कब्जा, 4 भू- माफियाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सुहानी अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : पुलिस ने एक एनआरआई महिला के 20 करोड़ के बंगले पर कब्जा करना चाह रहे 4 भू- माफियाओं को गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि दिनांक 21.11.2024 को सुमन देवी, निवासी किशनपुर, राजपुर, देहरादून ने थाना राजपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी सहेली रितु मेहता (एनआरआई) द्वारा किशनपुर स्थित उनके जमीन व बंगले की देखरेख हेतु उनको रखा गया था। शेरखान आदि लोग जो कि गिरोह बनाकर काम करते हैं, के द्वारा उनकी उक्त जमीन व बंगले के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उस पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। सुमन देवी की तहरीर के आधार पर शेरखान आदि के विरुद्ध धारा 329(4)/62 बीएनएस, 420/467/468/471/ 120(इ) आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून अजय सिंह थाना अध्यक्ष राजपुर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों के क्रम में रजिस्ट्री कार्यालय देहरादून , राजस्व विभाग व विभिन्न बैंकों से विवेचना से संबंधित दस्तावेज प्राप्त किए गए तथा दस्तावेज व साक्ष्य के आधार पर अभियुक्तगणों के संबंध में सुरागरसी -पतारसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर भूमि धोखाधड़ी में शामिल अभियुक्त विकास सुंदरियाल उर्फ सोनू मूंछ, विनोद कुमार उर्फ केडी, महेश चौहान व प्रमोद गिरी को दिनांक 27/12/24 को गिरफ्तार किया गया।

उक्त गिरोह द्वारा शहर में कई जमीन व मकानों पर इसी तरीके से कब्जा करना प्रकाश में आया है, जिनकी जांच की जा रही है। अभियुक्त विकास सुंदरियाल उर्फ सोनू मूंछ तथा शेरखान पर उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड में कई मुकदमें दर्ज हैं। सभी अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार किये गये अभियुक्त –
1. विकास सुंदरियाल उर्फ सोनू मूंछ (38 वर्ष) पुत्र किशन चंद निवासी अपर राजीव नगर, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून।
2. विनोद कुमार उर्फ केडी (44 वर्ष) पुत्र स्व. गुलचरण निवासी ऋषि नगर, सहस्त्रधारा रोड, थाना रायपुर, देहरादून।
3. मुकेश चौहान (56 वर्ष) पुत्र स्व. गेंदा सिंह निवासी अजबपुर कला, दीपनगर, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून।
4. प्रमोद गिरी (49 वर्ष) पुत्र स्व. समुद्र गिरी निवासी दीप नगर, थाना नेहरू कॉलोनी, जनपद देहरादून।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles