spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

बड़ी खबर : काशीपुर के मेन बाजार में कल देर रात्रि चला नगर निगम का बुलडोजर

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : काशीपुर के मेन बाजार में कल शुक्रवार की रात्रि के लगभग 10.45 बजे नगर निगम के बुलडोजर ने तोड़-फोड़ शुरु कर दी।

जी हां, कल रात्रि नगर निगम के बुलडोजर सड़क पर उतरे लेकिन अतिक्रमण हटाने के लिए नहीं बल्कि मेन बाजार की संकरी नालियों को चौड़ी करने। दरअसल पिछले दिनों मेयर दीपक बाली ने व्यापारियों के साथ चाय पर चर्चा की थी, जिसमें व्यापारियों ने बताया था कि मेन बाजार की नालियां संकरी होने के कारण नाली में फावड़ा नहीं जा पाता जिस कारण उनकी सफाई नहीं हो पाती और नालियां साफ न होने के कारण मेन बाजार के व्यापारियों को जलभराव की समस्या से सामना करना पड़ता है।

इसी क्रम में नगर निगम की टीम ने बुलडोजर चलाकर मेन बाजार के दोनों ओर की नालियों को चौड़ा करने का कार्य शुरु कर दिया। अब ये नालियां चौड़ी करके बनेंगी जिससे पानी की सही निकासी होने पर जलभराव की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles