विकास अग्रवाल
महानाद डेस्क : राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनावों की घोषणा कर दी है। चुनावों के लिए 25 जून से नामांकन होगा तथा 19 जुलाई को मतगणना की जायेगी। इसी के साथ पूरे उत्तराखंड में संपूर्ण हरिद्वार को छोड़कर नगरीय क्षेत्रों को छोड़कर आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
राज्य चुनाव आयोग के अनुसार –
नामांकन प्रक्रिया दिनांक 25 जून से 28 जून 2025 तक पूरी की जायेगी।
29 जून 2025 से 1 जुलाई 2025 तक नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी।
नाम वापसी की तिथि – 2 जुलाई 2025 को अपरान्ह 3 बजे तक।
प्रतीक चिन्ह आवंटन – 3 जुलाई से 8 जुलाई 2025 तक।
मतदान की तिथि – 10 जुलाई एवं 15 जुलाई 2025
मतगणना की तिथि – 19 जुलाई 2025

पूरा कार्यक्रम डाउनलोड करें –



