spot_img
spot_img
Wednesday, April 15, 2026
spot_img

फिर एक विवाहिता चढ़ी दहेज की बलि, 26 वर्षीय युवती की पीट-पीटकर हत्या

हर्ष वर्धन यादव
शाहजहांपुर (महानाद) : जिले के जलालाबाद कस्बे में दहेज के लिए एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका
की पहचान अनुपम पाल (26) के रूप में हुई है, जिसकी शादी चार साल पहले मंजेश पाल से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही अनुपम को उसके पति मंजेश, सास, ननद वंदना और देवर मुनेंद्र की ओर से दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।

परिजनों के अनुसार, दहेज उत्पीड़न से परेशान होकर कुछ समय पहले अनुपम अपने मायके चली गई थी। करीब 15 दिन पहले ही उसका पति मंजेश उसे मायके से वापस ससुराल ले गया था। उस समय भी उसने ससुराल में ही धमकी दी थी कि इस बार अनुपम को जिंदा नहीं छोड़ेगा।
मृतका के पिता कमलेश कुमार का कहना है कि 17 जून 2025 को अनुपम की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जब अगले दिन उन्हें सूचना मिली और वे ससुराल पहुंचे तो अनुपम मृत अवस्था में मिली।

घटना की जानकारी मिलते ही कमलेश कुमार ने जलालाबाद कोतवाली में मंजेश पाल, उसकी मां, बहन और भाई के खिलाफ हत्या की शिकायतदर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, आरोपियों की तलाश जारी है।

यह घटना एक बार फिर से समाज में दहेज प्रथा की भयावहता को उजागर करती है, जहां दहेज के लिए एक और महिला की जान ले ली गई। मृतका के परिजनों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और कड़ी सजा देने की मांग की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles