spot_img
spot_img
Sunday, February 22, 2026
spot_img

शाहजहांपुर : घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार

हर्ष वर्धन यादव
शाहजहांपुर (महानाद) : जिले के बंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में रात एक युवक ने घर में घुसकर एक युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना के समय युवती घर में अकेली थी। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम की यह घटना बंडा थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण इलाके की है। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह शाम के समय गाय का दूध निकालने गई थी। इस दौरान उनकी बेटी घर पर अकेली थी। इसी मौके का फायदा उठाकर गांव का ही रहने वाला दुर्वेश उनके घर में घुस गया। घर में घुसते ही आरोपी ने युवती का हाथ पकड़ लिया और उसे खींचने लगा। अचानक हुए इस हमले से घबराई युवती ने शोर मचाना शुरू कर दिया। युवती की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, जिससे घबराकर आरोपी दुर्वेश मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल हरकत में आई और युवती की मां की तहरीर के आधार पर बंडा पुलिस ने आरोपी दुर्वेश के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं के तहत दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

बंडा पुलिस का कहना है कि आरोपी दुर्वेश फिलहाल फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने पीड़िता और उसके परिवार को त्वरित न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles