रुड़की (महानाद) : पुलिस ने एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल की अगुवाई में एक घर से हुई नगदी और ज्वैलरी चोरी का खुलासा करते हुए कुख्यात बावरिया गिरोह के 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 लाख की ज्वैलरी और 52 हजार नकद (शत प्रतिशत माल) बरामद किये हैं।
आपको बता दें कि दिनांक 10.06.2025 को प्रीत विहार, रुड़की में घर में घुस कर अलमारी का ताला तोड़ कर नगदी तथा लाखों की ज्वैलरी चोरी संबंधी प्रकरण में कोतवाली गंगनहर व सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम द्वारा चोरी का खुलासा करते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात बावरिया गिरोह से 2 सदस्यों को दबोचने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई करीब 5 लाख रुपये की ज्वैलरी तथा 52 हजार रुपये के करीब नगदी बरामद हुई है। चोरी के मामले में वांछित चल रहे 2 अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।
पुलिस की गिरफ्त में आया अंकुश इस गैंग का सरगना तथा थाना डासना मसूरी का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ पहले से कई मुकदमें दर्ज होने की जानकारी मिली है। विवरण के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।
पकड़े गए आरोपित-
1- अंकुश (23 वर्ष) पुत्र जोगेंद्र निवासी ग्राम निडोरी, नई बस्ती, थाना डासना, मसूरी, जिला गाजियाबाद।
2- काले (22 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश निवासी अतरौली, थाना भोजपुर, जिला गाजियाबाद।



