spot_img
spot_img
Sunday, February 22, 2026
spot_img

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पुलिस ने चिपकाये फ्लेक्सियां व पोस्टर

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : एसएसपी उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुपालन में जसपुर कोतवाली पुलिस द्वारा चलाये गये नशा मुक्त भारत अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता संबंधी फ्लेक्सियां चस्पा की गईं एवं पोस्टर के माध्यम से रैली निकालकर नगर के विभिन्न चौराहों पर लोगों को जागरूक किया।

इस दौरान प्रभारी कोतवाल जावेद मलिक ने बताया कि नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान का उद्देश्य युवाओं में फैल रहे नशे के विरुद्ध उनको जागरूक करना है ताकि नई पीढ़ी नशे की चपेट में ना आ जाए।

इस मौके पर कोतवाली जसपुर पुलिस टीम से प्रभारी कोतवाल जावेद मलिक, बाजार चौकी प्रभारी सुशील कुमार, उपनिरीक्षक हरीश आर्य, कांस्टेबल प्रवीण राठी, इंदर सिंह, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

वहीं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जसपुर के पराविधिक कार्यकर्ताओं ने अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर जसपुर के गांधी पार्क में स्थानीय लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया। टोल फ्री नंबर 15100, इंटरनेट साइबर क्राइम निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराये जाने, सड़क सुरक्षा तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर से मिलने वाली योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर टीम नंबर 14 के पैनल अधिवक्ता संदीप कुमार शर्मा व अजहरुद्दीन, पराविधिक कार्यकर्ता वीर सिंह गौतम, मुनेश देवी, लता देवी तथा मोहन सिंह कश्यप, राजेंद्र सिंह, असगर, राजवती, कृष्णा , सोनू , अफसाना आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles