spot_img
spot_img
Friday, March 13, 2026
spot_img

काशीपुर : पर्वतीय समाज पर अभद्र टिप्पणी और धमकी से भड़का पर्वतीय समाज

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक कांग्रेस नेता द्वारा पर्वतीय समाज पर अभद्र टिप्पणी और धमकी देने से भड़के पर्वतजीय समाज ने कोतवाल से मिलकर कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेता भी पर्वतीय समाज से ही ताल्लुक रखता है।

आज शाम लगभग 6.30 बजे पर्वतीय समाज के संभ्रात लोग कोतवाली पहुंचे और कोतवाल को तहरीर देकर बताया कि रवि पपनै पुत्र पूरन चंद्र पपनै निवासी सैनिक कॉलोनी, काशीपुर हमेशा ही पर्वतीय समाज को गाली गलौच व धमकी और अभद्र भाषा में टिप्पणीयाँ करता है और सोशल मीडिया के माध्यम से विगत कई वर्षों से बदनाम व झूठी अफवाहें समाज के खिलाफ फैलाता रहता है और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डालता है।

उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति समाज के वरिष्ठजनों व पर्वतीय समाज को हमेशा से ही किसी न किसी तरीके से कई वर्षों से बदनाम करता रहता है और आये दिन समाज के खिलाफ कुछ न कुछ सोशल मीडिया में बोलता रहता है। इससे पर्वतीय समाज, काशीपुर की भावनाएं आहत होती हैं और यह व्यक्ति पर्वतीय समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। रवि पपनै के खिलाफ पर्वतीय समाज में काफी आकोश है।

उन्होंने बताया कि दि. 18 अगस्त 2025 की रात्रि को सोशल मीडिया में वीडियो बनाकर एसडीएम काशीपुर को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर इस साल पर्वतीय समाज रामलीला करवाता है तो वह एसडीएम काशीपुर कार्यालय में जाकर आत्महत्या कर लेगा और पर्वतीय समाज काशीपुर को धमकी देते हुए कहा है कि इसकी जिम्मेदारी पर्वतीय समाज काशीपुर की होगी। उन्हांने कोतवाल से रवि पपनै के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

वहीं, कोतवाल अमर चंद्र शर्मा ने बताया कि उक्त प्रकरण आईटीआई थाना क्षेत्र में आता है, इसलिए कार्रवाई वहीं से होगी। जिसके बाद पर्वतीय समाज के लोग वहां से चले गये।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles