spot_img
spot_img
Thursday, March 19, 2026
spot_img

जसपुर : फटा पोस्टर हुआ बबाल, दो पक्षों में पथराव के बाद सिर फुटव्वल

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : चुनावी बधाई संदेश की फ्लैक्सी पोस्टर फाड़ने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों केे करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए निजी चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें कि जसपुर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बैलजूड़ी में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के जीते हुए प्रत्याशी के विजयी होने पर गांव के पूर्व बीडीसी सदस्य दानिश चौधरी द्वारा बधाई संदेश पोस्टर गांव में लगाया गया था, जिसे गांव के ही कुछ युवकों द्वारा फाड़ दिया गया।

इस बात को लेकर दानिश चौधरी के निवास पर 17 अगस्त को पंचायत थी, इसी दौरान पंचायत में मौजूद दानिश चौधरी, फैजान, सरफराज, सादिक तथा दूसरे पक्ष से निजामुद्दीन, नदीम, नसीम और अनस के बीच कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि बवाल हो गया। पहले आपस में डंडे चले और बाद में एक दूसरे ने अपने मकानों पर चढ़कर ऊपर से ईंटें पत्थर बरसाए। जिससे दानिश चौधरी के भाई फैजान के सिर में ईंट लगने से उसके सिर की हड्डी टूट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

वहीं दूसरे पक्ष के निजामुद्दीन का जबड़ा टूट गया है तथा फहीम के सिर में दर्जन भर टांके लगे हैं, अनस की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों का उपचार हल्द्वानी के सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है।

सूचना पर पहुंची कुंडा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया। दोनों पक्षों से किसी के द्वारा भी घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles