spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

काशीपुर : मुख्यमंत्री के प्रोग्राम में कटी कईं लोगों की जेब

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : 14 अगस्त को अनन्या होटल में आयोजित विभाजन विभीषिका कार्यक्रम में कई लोगों की जेबें कट गईं। उक्त प्रोग्राम में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को शामिल होना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाये और उन्होंने कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया था।

आपको बता दें कि आलू फार्म, थाना आईटीआई, काशीपुर निवासी तेज बहादुर गुप्ता पुत्र ब्रह्मा गुप्ता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 14.08.2025 को वह अनन्या रेजेन्सी, काशीपुर में मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के नियत कार्यक्रम में सम्मिलित होने गये थे। कार्यक्रम के पश्चात जब उन्होंने अपनी पिछली जेब में पैसे निकालने के लिए पर्स निकालना चाहा तो, उनकी जेब में पर्स नहीं था, किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया था। उनकी जेब मे रखे पर्स मे 5,000 रुपये, एक आधार कार्ड व अन्य कागजात थे।

तेज बहादुर गुप्ता ने बताया कि उन्होंने उक्त सम्मेलन में आये कुछ अन्य साथियों को इस सम्बन्ध मे बताया तो उनके जानने वाले नृपेन्द्र कुमार पुत्र विजेन्द्र पाल सिह निवासी टाँडा उज्जैन की जेब से पर्स व पर्स में रखे कुछ रुपये व आधार कार्ड आदि कागजात तथा हरि ओम सुधा (ग्राम प्रधान करनपुर) पुत्र गुरा दित्ता सुधा निवासी ग्राम करनपुर, काशीपुर के जेब से पर्स तथा पर्स में रखे कुछ पैसे, आधार कार्ड व कुछ कागजात चोरी हुए हैं।

तेज बहादुर गुप्ता ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात जेबकतरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जेबकतरों की तलाश शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles