विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : काशीपुर पुलिस ने टांडा उज्जैन के दो युवकों वंश और दिव्यांश को एक तमंचा 315 बोर मय कारतूस व एक चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों का जुर्म से पुराना नाता है। उन पर पूर्व में भी कई मुकदमें दर्ज हैं।
आपको बता दें कि एसएसपी उधम सिंह नगर द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व अवैध कार्याे के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में तथा एसपी अभय सिंह व सीओ दीपक सिंह प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र चौधरी के निकट पर्यवेक्षण में कोतवाली काशीपुर पुलिस टीम द्वारा टाँडा उज्जैन चौकी क्षेत्र से कोतवाली काशीपुर में पूर्व में धारा 109/126(2)/352/190/191(1)/191(3) बीएनएस के तहत दर्ज मुकदमे में फरार/वांछित चल रहे वंश पुत्र विजय निवासी हरगुनिया कालोनी, टांडा उज्जैन, काशीपुर को 1 अवैध तमंचा मय 1 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ तथा दिव्यांश पुत्र सत्यनारायण निवासी हरगुनिया कालोनी, टाँडा उज्जैन, काशीपुर को एक अवैध चाकू के साथ आज दिनाक 21-09-2025 को गिरफ्तार कर बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर कोतवाली काशीपुर में धारा 3/4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया।
अभियुक्तगणों का अपराधिक इतिहास निम्नवत है –
1- धारा -115(2)/ 190/ 191(2)/ 351(2) 352 बीएनएस
दढ़ियाल बस अड्डे पर एक बच्चे को मारना और उसे बचाने आये दुकानदार और उसके कर्मचारी के सामथ मारपीट करना।
2- धारा-109/126(2)/191(2)/191(3)/190 बीएनएस
एलआईसी के पास से काम करके लौट रहे कटरामालियान निवासी युवक के साथ गाली-गलौच, मारपीट करना जिसमें उसके 14 टांके आये थे। कान का पर्दा फट गया था, शरीर में कई जगह फ्रेक्चर हो गये थे।
पुलिस टीम में टांडा चौकी इंचार्ज सुनील सुतेड़ी, एसआई मनोज सिंह धौनी, कां. दिनेश त्यागी तथा नवल किशोर शामिल थे।



