पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : सेवा पखवाड़े के तहत सशक्त नारी सशक्त परिवार के अंतर्गत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नई बस्ती, जसपुर में स्वास्थ्य सेवा पखवाड़े का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष नौशाद सम्राट एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर के सीएमएस डॉ. धीरेंद्र मोहन गहलौत, डॉक्टर अक्षत अग्रवाल, संबंधित वार्ड के सभासद एवं केवीएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
स्वास्थ्य कैंप का उद्देश्य प्रत्येक गर्भवती महिला को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के साथ-साथ सशक्त बनाना है। इसके साथ-साथ क्षेत्र में फैल रही विभिन्न बिमारियों का उपचार कर क्षेत्र के सभी लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करना है।
स्वास्थ्य शिविर के अवसर पर एएनएम रमण देवी, पूजा छाबड़ा, संतोष देवी, सुदेश देवी, सरिता देवी, मीनू चौधरी, सीएचओ दीक्षा देवी, मनोज मंडल, डॉक्टर नीतू, शिखा शर्मा, राहुल कुमार, कार्तिक, मोहित कुमार तथा आशा एवं आशा फैसिलिटेटर उपस्थिति रहे।

वहीं, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर में एक वृहद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ विधायक जसपुर आदेश चौहान एवं एसडीएम जसपुर चतर सिंह चौहान ने किया। शिविर में विभिन्न क्षेत्रों में करीब 2950 लोगों का पंजीकरण हुआ।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धीरेन्द्र मोहन गहलौत ने बताया कि 30 लोगों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बने। 1500 लोगों की मुख्य रूप से ख़ून की निःशुल्क जाँच की गयी। करीब 120 लोगों के फ्री एक्स-रे एवं बलगम की जाँच हुई। 80 निश्चय मित्र बनाये गये।
शिविर में डॉ. डीपी सिंह, धीरेन्द्र मोहन गहलौत, डॉ. आशु, डॉ. प्रियांक, डॉ. गीतांजलि, डॉ. ईश डल्ला, डॉ. नेहा, डॉ. जीतू गहलौत, डॉ. मेहताब, डॉ. प्रभात, डॉ. गुलनवाज, डॉ. राजीव, डॉ. जितेंद्र, डॉ. अतुल, डॉ. अरविंद ने मरीजों का इलाज किया।
इस दौरान बलराम सिंह बिजेन्द्र गहलौत, गजेन्द्र सिंह, शैलेंद्र गहलौत, सर्वेश सिंह, मनोज गहलौत, सुशील, नेहा, राहुल, साजिद, जमील, अनीता, संदीप, राकेश, जसवन्त, रूपा, शेर सिंह, आशा, सुखदीप, वंदना, संजय आदि उपस्थित रहे।



