spot_img
spot_img
Sunday, January 25, 2026
spot_img

बारिश ने बढ़ाई ठंड, डीएम ने कर दी छुट्टी

रुद्रपुर (महानाद) : जिले में हो रही बारिश ने ठंड बढ़ाई तो डीएम उधम सिंह नगर ने बच्चों की कल शनिवार की छुट्टी की घोषणा कर दी। अब बच्चों के पैरेंट्स को ठंड में सुबह जल्दी उठने की आवश्यकता नहीं है।

डीएम नितिन सिंह भदौरिया

उक्त छुट्टी का आदेश जारी करते हुए डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कहा है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान अनुसार जनपद सहित राज्य के जनपदों में दिनांक 23-01-2026 से दिनांक 27.01.2026 तक कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा एवं कुछ स्थानों में भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई है।

उक्त परिस्थितियों के कारण विद्यालय जाने वाले विद्यार्थियों, विशेष रूप से छोटे बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।

अतः विद्यार्थियों के हित एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए यह आदेश निर्गत किया जाता है कि दिनांक 24 जनवरी, 2026 (शनिवार) को जनपद ऊधम सिंह नगर के समस्त शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 12 तक के समस्त विद्यार्थियों तथा सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों हेतु अवकाश घोषित किया जाता है।

उपरोक्त आदेश से किसी भी प्रकार का विचलन आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के सुसंगत प्रावधानों का उल्लंघन माना जाएगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles