spot_img
spot_img
Thursday, February 12, 2026
spot_img

हटाये गये इस जिले के डीएम, कुल 12 आईएएस/पीसीएस के तबादले

महानाद डेस्क : धामी सरकार ने 12 आईएएस/पीसीएस के तबादले कर दिये हैं, इनमें एक जिले के डीएम का भी तबादला किया गया है।

सरकार ने रुद्रप्रयाग के डीएम प्रतीक जैन का तबादला कर दिया है। उन्हें प्रबंध निदेशक जीएमवीएन बनाया गया है। उनकी जगह जीएमवीएन के प्रबंध निदेशक विशाल मिश्रा को रुद्रप्रयाग का नया डीएम बनाया गया है। बता दें कि अगस्त्यमुनि में डोली निकालने को लेकर उनका भक्तों से विवाद हो गया था।

वहीं, आईएएस संजय कुमार से निदेशक सेवायोजन वापिस लिया गया है। सौरभ गहरवार को अपर सचिव उद्योग, निदेशक राजकीय मुद्रणालय रुड़की बनाया गया है।

नरेन्द्र सिंह भंडारी को अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद बनाया गया है। विनोद गिरी गोस्वामी को अपर सचिव आवास बनाया गया है।

पीसीएस गिरधारी सिंह रावत को अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है। सुरेश जोशी को अपर सचिव जनगणना बनाया गया है।

कवीन्द्र सिंह को अपर सचिव क्रियान्वयन विभाग बनाया गया है।

गन्ना चीनी आयुक्त त्रिलोक सिंह मर्तोलिया को किच्छा शुगर मिल के प्रधान प्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

अब्ज प्रसाद वाजपेयी को सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी बनाया गया है।

वहीं, पीसीएस कमलेश मेहता को डिप्टी कलेक्टर टिहरी गढ़वाल बनाया गया है।

देखें पूरी लिस्ट –

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles