रुद्रपुर (महानाद) : मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के आदेशानुसार व एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देशानुसार संपूर्ण जनपद में ओवरलोडिंग के विरुद्ध वृहद स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चला कर सर्जिकल स्ट्राइक की गई।
इस दौरान 24 ओवरलोड वाहनों के चालान किये गये, 17 ओवरलोड वाहन सीज किये गये और 14 ओवरलोड वाहनों के कोर्ट चालान किए गए।
कार्यवाही का विवरण :
अभियान के दौरान की गई चालान, सीज और कोर्ट कार्यवाही का विवरण निम्नवत है –
कोतवाली काशीपुर –
पुलिस ने 2 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की, 2 वाहन सीज किए गए और 2 का कोर्ट चालान किया गया ।
कोतवाली आईटीआई –
1 वाहन का चालान किया गया तथा 1 कोर्ट चालान हेतु प्रेषित किया गया।
कोतवाली केलाखेड़ा –
पुलिस ने 2 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की, 2 वाहन सीज किए गए और 2 का कोर्ट चालान किया गया ।

कोतवाली पंतनगर –
पुलिस ने 2 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की और 2 वाहनों को सीज किया।
कोतवाली किच्छा –
पुलिस ने 3 वाहनों का चालान किया, 2 वाहन सीज और 1 कोर्ट चालान किया गया।
थाना पुलभट्टा –
यहाँ 3 वाहनों के चालान किए, 3 वाहन सीज और 3 के कोर्ट चालान किए गए।
कोतवाली सितारगंज –
पुलिस ने 5 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की और 5 वाहनों को सीज किया।
यातायात रुद्रपुर –
इनके द्वारा 6 वाहनों के चालान किए गए, 1 वाहन सीज और 5 कोर्ट चालान किए गए।



