विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : वन माफिया दुस्साहस दिखाते हुए वन विभाग की टीम द्वारा पकड़े गये मोडिफाइड लोडर को बलपूर्वक छुड़ा कर ले गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
रामनगर रेंज के बीट अधिकारी विमल चौधरी ने कुण्डेश्वरी चौकी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वे दिनांक 8.3.2026 के बाद दोपहर के लगभग 2.50 बजे गुलजार बीट के एन 2 क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी उन्हें एन 2 प्रतिबन्धित क्षेत्र गुलजारपुर में एक मोडिफाईड ट्रैक्टर (लोडर) आता हुआ दिखाई दिया, जिसे उनके द्वारा स्टाफ के सहयोग से रोक गया तथा लोडर टैक्टर को गुलजारपुर चौकी लाने लगे।
विमल चौधरी ने बताया कि तभी कुछ व्यक्तियों द्वारा कार में आकर उनकी घेराबन्दी कर स्टाफ के साथ अभद्रता व गाली गलौच व धक्का मुक्की की गई तथा पकड़े गये वाहन मोडिफाइड टैक्टर (लोडर) को बल पूर्वक छुड़ा ले गये तथा जाते -2 उन्हें व टीम मैम्बर को जान से मारने की धमकी दी गई।
उन्होंने बताया कि उनके साथ अनुभाग अधिकारी सुरजीत सिंह रावत व.द., हिमाशु दैनिक श्रमिक, अजम रावत चालक व किशन कश्यप दैनिक श्रमिक, आकाश दैनिक श्रमिक मौके पर थे। उनके व टीम मैम्बर द्वारा उक्त व्यक्तियों को पहचाना गया जिनके नाम गुरसेवक सिंह, लाडी, गुरजेन्ट सिंह, विक्रम सिंह व अन्य व्यक्ति सभी निवासीगण गुलजारपुर, काशीपुर के निवासी हैं। उनके द्वारा मौके पर बनाई गई वीडियो व फोटोग्राफ संलग्न कर प्रेषित की जा रही है। उन्होंने उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।
विमल चौधरी की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने गुरजेन्ट सिंह, लाडी, गुरसेवक सिंह व विक्रम के खिलाफ बीएनएसए की धारा 121(1) , 126(2), 132, 351(3), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। मामले की जांच एसआई चन्दन सिंह के हवाले की है।



