spot_img
spot_img
Friday, March 20, 2026
spot_img

बिग ब्रेकिंग : एमपी चौक पर स्थित साईकिल की दुकान में लगी आग

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : आज सुबह-सुबह एमपी चौक पर स्थित साईकिल की दुकानों व एक फल की दुकान में आग लग गई। जिससे सारा सामान जलकर खाक हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार महाराणा प्रताप चौक (एमपी चौक) के पास आवास विकास निवासी अनिल शर्मा की साईकिल मरम्मत की 2 दुकाने हैं। आजसुबह 6.20 बजे वहां पर खड़े राजीव अरोरा बच्चू ने दुकान में से चिंगारी निकलते देखी जोद ेखते देखते ही भयंकर आग में तब्दील हो गई, वे फौरन कोतवाली पहुंचे और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। तब तक आग अनिल शर्मा की 2 दुकानों और एक फल की दुकान को अपनी चपेट में ले चुकी थी।

राजीव अरोरा बच्चू ने बताया कि यदि दमकल की गाड़ी समय पर न पहुंचती और बड़ा नुकसान हो सकता था।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles