बाजपुर (महानाद) : पुलिस ने नौकरी हेतु इन्टरव्यू के बहाने बुलाकर युवती के साथ बलात्क!र करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आपको बता दें कि दिनांक 18-3-2026 को एक युवक ने तहरीर देकर बताया कि दीप सिंह उर्फ दीपू पुत्र नन्द राम उर्फ सटल्ली निवासी ग्राम गोरू गांव, विक्रमपुर, बाजपुर ने उसकी बहन को नौकरी हेतु इन्टरव्यू के बहाने बुलाकर होटल में ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाये तथा वीडियो बनाकर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार शारीरिक सम्बन्ध बनाये। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 341, 354 डी , 376, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई कुसुम रावत के सुपुर्द की गयी ।
मामले में कार्रवाई करते हुए एसएसपी अजय गणपति द्वारा उक्त जघन्य अपराध में नामजद अभियुक्त दीप सिंह उर्फ दीपू की गिरफ्तारी के आदेश निर्गत किये गये। उक्त आदेश के अनुपालन में एसपी काशीपुर स्वप्न किशोर सिंह व सीओ विभव सैनी के पर्यवेक्षण व कोतवाल बाजपुर नरेश चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित की गई पुलिस टीम द्वारा कल दिनांक 22.3.2026 को मुखबिर की सूचना पर दीप सिंह को कजारिया शोरूम के पास, बाजपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को रिमाण्ड हेतु कोर्ट में पेश किया जायेगा ।
पुलिस टीम में एसआई कुसुम रावत व कां. सुनील टम्टा शामिल थे।



