विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : पुलिसने मझरा निवासी मौ. हनीफ उर्फ माइकल को 2 किलो 394 ग्राम मांगे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
आपको बता दें कि एसआई देवेन्द्र सामन्त एसआई देवेन्द्र सिंह मेहता, कां. ज्ञानेन्द्र कुमार व व मनोज कुमार के साथ ढकिया गुलाबो क्षेत्र में गश्त कर रहे थे कि अचानक एक व्यक्ति लाल रंग की मोटर साईकिल में नाले की ओर से आता दिखाई दिया जो पुलिस वालो को चैकिंग करते देख रुक गया और तेजी से मोटर साईकिल को पीछे मोड़ने का प्रयास करने लगा जिस पर पुलिसकर्मियों ने दौड़कर उसे कड़ लिया।
पुलिसकर्मियों द्वारा उक्त व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम मौ. हनीफ उर्फ माइकल (52 वर्ष) पुत्र मौ. अली निवासी बर्फ फैक्ट्री? मझरा, काशीपुर बताया। उसकी मोटर साईकिल पर रखे बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 2 किलो 394 ग्राम गांजाबरामद हुआ।
पूछताछ करने पर माइकल ने बताया कि 7-8 माह पूर्व एक्टसीडेन्ट में उसके हाथ व पैर में चोट आ गयी थी, जिस कारण वह कोई दूसरा काम नहीे कर पाता है, इसलिए थोड़ा-थोड़ा गांजा बेचकर अपने परिवार को पाल रहा हैं। यह गांजा वह मझरा निवासी राहत नाम के व्यक्ति से लेता है तथा छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता है।
गांजा बरामदगी के आधार पर पुलिस ने माइकल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20, 60, 8 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।



