spot_img
spot_img
Wednesday, June 24, 2026
spot_img

धड़ से अलग क्षत-विक्षत हालत में मिला काशीपुर निवासी कांस्टेबल का शव

काशीपुर/अल्मोड़ा (महानाद) : मोहान में तैनात काशीपुर निवासी एक कांस्टेबल का शव धड़ से अलग, क्षत-विक्षत हालत में मछोड़ के पास गहरी खाई में बरामद हुआ। वह पिछले 3 दिनों से लापता चल रहे थे। पुलिस प्रारंभिक जाँच में उनकी कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद जंगली जानवरों द्वारा मृतक को अपना शिकार बना लिया होगा।

आपको बता दें कि मूल रूप से शेरपुर, हरिद्वार जिले में रहने वाले 45 साल के संजीव कुमार पुत्र इकबाल सिंह कुंडेश्वरी, काशीपुर स्थित साईं कॉलोनी में रहते थे। 24 अप्रैल 2026 को वे सरकारी कार्य के लिए चौकी से बाहर गए थे। उन्हें 1 मई तक वापस लौटना था, किंतु जब वे 1 मई को वापिस नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन शुरु की गई।

उक्त जानकारी देते हुए एएसपी अल्मोड़ा, हरबंस सिंह ने बताया कि संजीव कुमार के मोबाईल की आखिरी लोकेशन के आधार पर खोजबीन शुरु की गई। सोमवार की सुबह एएसआई करतार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को भतरौंजखान-रामनगर मोटर मार्ग पर मछोड़ और चौरीघट्टी के पास एक कार खाई में गिरी हुई दिखाई दी। जब पुलिस की टीम खाई में उतरी, तो कार से कुछ दूरी पर कांस्टेबल संजीव कमार का क्षत-विक्षत हालत में शव बरामद हुआ।

बता दें कि संजीव कुमार कोर्ट का सम्मन तामील कराने के लिए गये थे, संभावना जताई जा रही है कि रामनगर से वापस लौटते समय उनकी कार अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी और उनकी मौत हो गई। उनकी मृत्यु के पश्चात जंगली जानवरों ने उनके शव को बुरी तरह नोचा होगा, जिससे उनके धड़ और शरीर के अन्य अंग अलग-अलग हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी ने कहा कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही चल सकेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles