spot_img
spot_img
Saturday, May 9, 2026
spot_img

25 लाख की चोरी कर ले गये हरिद्वार के सपेरे, मंजूनाथ टीसी की पुलिस ने पहुंचाया जेल

हल्द्वानी (महानाद) : एसएसपी नैनीताल मन्जूनाथ टीसी की पुलिस ने शातिर सपेरों के काले कारनामों के राज का पर्दाफाश करते हुए 3 सपेरों को गिरफ्तार कर उनके पास से हल्द्वानी व मुखानी क्षेत्र में की गई बहुमूल्य सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी का खुलासा कर दिया।

मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी नैनीताल ने बताया कि दिनांक 05.05.2026 को मनोज कुमार जोशी पुत्र गोपाल दत्त जोशी निवासी हरिपुर मोतिया (निकट हरिपुर जमन सिंह इण्टर कॉलेज) पोस्ट देवलचौड़, रामपुर रोड, हल्द्वानी ने तहरीर देकर बताया कि वह दिनांक 1-5-2026 को कोटाबाग गया हुआ था, रात्रि 8.40 बजे के मध्य चोरों ने उसके घर में घुसकर सोना व चाँदी के आभूषण चोरी कर लिये। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई मनोज कुमार के सुपुर्द की गयी।

वहीं दिनांक 8.5.2026 को लक्ष्मण सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी पूरनपुर, कृष्णापुरम, मुखानी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 30.04.2026 को अज्ञात चोरों ने उनके घर के चैनल व दरवाजे का लॉक तोडकर घर के अन्दर से 4,000 रुपये, घड़ी, हेलमेट व पायल चोरी कर लिये हैं। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 305 ए/331 (4) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई राजेन्द्र सिंह धामी के सुपुर्द की गयी।

उक्त घटनाओं के तत्काल अनावरण हेतु एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा सख्त कानूनी कार्यवाही के दिशा-निर्देशों के क्रम में एसपी मनोज कत्याल, सीओ अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में कोतवाल हल्द्वानी विजय सिंह मेहता व थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस की टीमों का गठन किया गया।

पुलिस टीमों द्वारा सुरागरसी, पतारसी, घटनास्थल व उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज को चैक किये जाने पर वादी के घर में कुछ चोर ताला तोड़कर घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिस संबंध में आस पास के लोगों पूछताछ करने पर पता चला कि 2 लोग संदिग्ध अवस्था में हरिद्वार के नम्बर की बाइक से घूम रहे थे। उक्त सूचनाओं पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आज दिनांक 9.5.2026 को बेल बाबा मंदिर के पास, हल्द्वानी से मय चोरी के माल सहित 3 अभियुक्तों प्रदीपनाथ उर्फ मंदीप, रोहितास उर्फ पोपे उर्फ वासु एवं गुरविन्दर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया माल बरामद कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि तीनों हरिद्वार में रहते हैं और सपेरे का काम करते हैं। नैनीताल घूमने आये थे, वापसी में हल्द्वानी टीपी नगर क्षेत्र में होटल में रुके थे तथा रात को बन्द घरों की रैकी करने के बाद चोरी को अंजाम दिया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1- प्रदीपनाथ उर्फ मंदीप (20 वर्ष) पुत्र परवीन निवासी ग्राम घोसीपुरा, सपेरा बस्ती चौकी, फेरूपुर थाना पथरी, जिला हरिद्वार।
2- गुरविंदर (20 वर्ष) पुत्र देवीचंद निवासी उपरोक्त।
3- रोहितास उर्फ पोपे उर्फ वासु (21 वर्ष) पुत्र, संतोषनाथ निवासी उपरोक्त।

तीनों अभियुक्तों के कब्जे से चोरी गया लगभग 25 लाख रुपये कीमत का माल बरामद किया गया है।

पुलिस टीम में एसएसआई रोहिताश सागर, एसआई मनोज कुमार, विरेन्द्र चन्द्र, राजेन्द्र सिंह, हे.कां. इसरार नबी, दिनेश नगरकोटी, कां. अनिल टम्टा, प्रयाग जोशी, बलवन्त बिष्ट, रविन्द्र खाती, धीरेन्द्र अधिकारी तथा अनिल गोस्वामी शामिल थे।

एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2500 रुपये के ईनाम सेे पुरूस्कृत किया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles