spot_img
spot_img
Saturday, May 9, 2026
spot_img

मेयर दीपक बाली को हजारों लोगों की भीड़ ने लड्डुओं से तौला

विकास अग्रवाल
काशीपुर/गढ़ीनेगी : मेयर दीपक बाली ने आज गढ़ीनेगी में 8 सड़कों का शिलान्यास किया तथा 95 लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति पत्र सौंपे। वहीं, मेयर दीपक बाली की एक झलक पाने के लिए लोगों में धक्का-मुक्की हो गई।

आपको बता दें कि सांसद अजय भट्ट के प्रयासों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गढ़ीनेगी नगर पंचायत को दिए गए पैसे से होने वाले विकास कार्यों के शिलान्यास और पेंशन स्वीकृति के पत्र बांटने के लिए जनता की भारी मांग पर वरिष्ठ भाजपा नेता सचिन बाठला द्वारा काशीपुर नगर निगम के मेयर दीपक बाली को गढ़ीनेगी बुलाया गया था। जैसे ही दीपक बाली मौके पर पहुंचे जनता का ऐसा हुजूम उमड़़ा कि जैसे कोई राष्ट्रीय नेता या अभिनेता आ गया हो। लोगों में बाली के साथ सेल्फी लेने की होड़ सी मच गई तथा मौके पर मौजूद हजारो लोगों ने मेयर बाली को लड्डुओं से तौल दिया। इस शानदार और सफल कार्यक्रम के आयोजक गढ़ीनेगी के वरिष्ठ भाजपा नेता सचिन बाठला रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की सफलता के साथ-साथ गढ़ीनेगी क्षेत्र में अपना प्रभाव भी दिखा दिया।

मेयर दीपक बाली विकास कार्यों का शिलान्यास करने के लिए जब गढ़ीनेगी पहुंचे तो रास्ते में वार्ड नंबर 7, रामजीवनपुर में सचिन बाठला के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया और लोग ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए उन्हें गांव में ले गए, जहां उन्होंने एक साथ 4 सड़कों का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने अंबेडकर पार्क पहुंचकर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इसके उपरांत मेयर बाली ने भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज पाल और भाजपा नेता सचिन बाठला के साथ गढ़ी नेगी में 4 और सड़कों का शिलान्यास किया। इन सभी 8 सड़कों पर 92 लाख 69 हजार रुपये की लागत आएगी। प्रदेश सरकार से इस धनराशि को उपलब्ध कराने में सांसद अजय भट्ट का बहुत सहयोग रहा।

इस दौरान दीपक बाली ने प्रदीप कौर, शिवचरण सिंह, हरिप्रसाद, रामवती, चंद्रावती, देवेंद्र, तारावती, राजरानी, ललिता, राम चरण, पप्पू सिंह, रामप्रसाद, शब्बीर अहमद, ओमवती, नन्नू सिंह, ओम प्रकाश, राशिदा सहित 95 लाभार्थियों को समाज कल्याण विभाग से प्राप्त पेंशन स्वीकृति पत्र भी वितरित किये। लोगों की पेंशन स्वीकृत कराने में भी सांसद अजय भट्ट और सचिन बाठला का बहुत बड़ा योगदान रहा।

अपने स्वागत से भाव विभोर हो उठे मेयर बाली ने जनता से वादा किया कि वह हमेशा उनकी सेवा में दिन-रात खड़े नजर आएंगे। जब भी उनके लायक कोई सेवा हो तो उन्हें याद कर लेना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में पूरे प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। अतः जनता जनार्दन को चाहिए कि आने वाले हर चुनाव में वह कमल के फूल का बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाएं। उन्होंने विकास कार्यों मैं सहयोग देने हेतु सांसद अजय भट्ट का आभार जताया।

जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने कहा कि भाजपा ही वह पार्टी है जो विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाती है और जनता की हर सुख सुविधा का ध्यान रखती है। जनता द्वारा मिले ऐतिहासिक प्यार समर्थन और आशीर्वाद को देखकर मेयर और जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने सभी का दिल की गहराइयों से आभार जताया।

इस अवसर पर गढ़ीनेगी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, अवर अभियंता विवेक कुमार, सांसद प्रतिनिधि तीरथ सिंह विर्क, ज्येष्ठ ब्लॉक उप प्रमुख जसपुर विमल कुमार, मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुम्बर, निवर्तमान ग्राम प्रधान गढ़ीनेगी अंशिका बाठला, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रधान संघ जसपाल सिंह जस्सी, जिला प्रकोष्ठ संयोजक मुकेश चावला, जसवीर सिंह सैनी, मेयर प्रतिनिधि चौधरी समरपाल सिंह, ग्राम प्रधान करनपुर हरिओम सुधा, बाबूराम बाठला, रूपेश बाठला, सचिन शर्मा, संजय खन्ना, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष शिव गुम्बर, पीसी वर्मा, सुरेश प्रजापति, मोनू प्रजापति, रामचंद्र, मनीष चावला, नरेश कुमार, नीतीश कुमार, लक्ष्मी भंडारी, रेखा भंडारी, सुरेंद्र सिंह लवली, रोहित प्रजापति, हीरा सिंह, मनोज बाठला, दीपक कुमार, लक्ष्य मुटनेजा, विधु ढींगरा सहित हजारों स्त्री-पुरुष उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles