सुहानी अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : शासन ने देहरादून, बागेश्वर के डीएम सहित कुल 19 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिये हैं।
देहरादून के डीएम सविन बंसल को सचिव नियोजन बनाया गया है। आशीष चौहान को देहरादून का नया डीएम बनाया गया है।
बागेश्वर की डीएम आकांक्षा कोंडे को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, निदेशक कर्मचारी बीमा योजना बनाया गया है। अपर सचिव पेयजल अपूर्वा पांडेय को बागेश्वर का नया डीएम बनाया गया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड बीबीआरसी पुरुषोत्तम को वर्तमान पदों के साथ-साथ उच्च शिक्षा विभाग के सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
गढ़ाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे को सचिव नागरिक उड्डयन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है। सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले आनन्द स्वरूप को गढ़वाल का नया कमिश्नर बनाया गया है।
देखें पूरी लिस्ट –




