spot_img
spot_img
Saturday, May 23, 2026
spot_img

जसपुर अग्रवाल सभा चुनाव में अध्यक्ष पद पर निकेश को टक्कर देंगे राकेश, बाकी चुने गये निर्विरोध

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : जसपुर अग्रवाल सभा के हो रहे चुनावों में अध्यक्ष पद को छोड़कर सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हो गया। अब केवल अध्यक्ष पद पर निकेश अग्रवाल को राकेश गर्ग टक्कर देंगे। वहीं चुनाव अधिकारी द्वारा नाम वापसी के लिए एक दिन बढ़ाना अग्रवाल समाज में चर्चा का विषय बना गया है।

आपको बता दें कि श्री अग्रवाल सभा समिति जसपुर की कार्यकारिणी के चुनाव में लगभग सभी पदों पर नाम वापसी की शनिवार को इति श्री हो गई। एक मात्र अध्यक्ष पद हेतु प्रत्याशी राकेश कुमार गर्ग एवं निकेश चंद्र अग्रवाल मैदान में डटे हुए हैं। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राकेश गर्ग का कहना है कि उनके बैठने का कोई इरादा नहीं है। वह चुनाव लड़ेंगे।

वहीं मुख्य चुनाव अधिकारी दीपक सिंघल ने बताया कि नाम वापसी की तिथि एक दिन और बढ़ा दी गई है। सिंघल का यह फैसला अग्रवाल समाज में चर्चा का विषय बन गया है। कि जब केवल एक पद चुनाव होना है और 2 ही प्रत्याशी मैदान में हैं तो फिर नाम वापसी के लिए एक दिन और बढ़ाने का क्या औचित है?

यहां बता दें कि आज 23 मई 2026, शनिवार को नाम वापसी की तिथि नियत की गई थी जो कि अब एक दिन और बढाकर 24 मई रविवार को कर दी गई है।

विदित हो कि 8 वर्षों के बाद श्री अग्रवाल सभा भवन जसपुर के कार्यकारिणी चुनाव कराए जाने हेतु विभिन्न पदों पर सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई थीं। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए निकेश चंद्र अग्रवाल, विवेक कुमार अग्रवाल, राकेश कुमार गर्ग एवं डॉक्टर आशु सिंघल, उपाध्यक्ष पद के लिए अंकुर बंसल एवं सचिन अग्रवाल, महामंत्री पद के लिए एकमात्र निर्विरोध उम्मीदवार गौरव राजन अग्रवाल, उप मंत्री पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार निर्विरोध विवेक अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए नवीन अग्रवाल एवं संजय बंसल ने अपने-अपने नामांकन पत्र भरकर दाखिल किए थे। नाम वापसी पर लगभग सभी लोगों ने अपने नाम वापस ले लिए।

अध्यक्ष पद के लिए विवेक कुमार अग्रवाल की नाम वापसी हेतु काशीपुर से आए अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, महामंत्री अभिषेक गोयल एवं हिमांशु गर्ग ने जसपुर आकर दोनों पक्षों को सुना। काशीपुर से आई अग्रवाल सभा भवन की टीम ने चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने हेतु दोनों पक्षों के लोगों से शांति बनाए रखने एवं आपसी तालमेल के जरिए चुनाव ना कराकर सर्वसम्मति से कार्यकारिणी बनाने की अपील की है। अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा कि हम सभी अग्रवाल बन्धुओं को महाराजा अग्रसेन जी महाराज के आदर्शों पर चलना चाहिए।

यहां बता दें कि श्री अग्रवाल सभा भवन जसपुर के चुनाव हेतु दो दर्जन लोगों ने विभिन्न पदों पर नामांकन किया था। जिसमें कुछ ने नाम वापसी किया, कुछ सदस्य बने रहे तथा अध्यक्ष पद के लिए काशीपुर के अग्रवाल सभा अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने जसपुर आकर चुनावी विवाद निपटाया। उन्होंने कहा कि बिरादरी में चुनाव ना हो तो ही अच्छा है। आपसी सौहार्द निभाते हुए अपने बिरादरी की लाज को बचाए रखना ही हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने जसपुर के समस्त अग्रवाल बंधुओ से महाराजा श्री अग्रसेन जी महाराज के आदर्शों पर चलने की अपील की है। सोशल मीडिया पर चुने गए कार्यकारिणी सदस्यों एवं पदाधिकारी को बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है।

बधाई देने वालों में पूर्व विधायक डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल, पुष्पेंद्र मोहन सिंघल, सिद्धार्थ मोहन सिंघल, राजीव सिंघल, विकास अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, पंकज बंसल, आयुष अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, पराग अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, कपिल राजन, अभिषेक अग्रवाल, अरुण गर्ग, विनय गर्ग, राजेंद्र बंसल, तुषार अग्रवाल, अर्पित रस्तौगी, पुष्कर अग्रवाल, सुमित बंसल, राहुल अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, विमल अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, अमित अग्रवाल, रक्षित अग्रवाल, अंकित बंसल, तरुण बंसल, राजीव अग्रवाल, चेतन अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, नितेश अग्रवाल,ओम अग्रवाल आदि शामिल रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles