spot_img
spot_img
Tuesday, June 23, 2026
spot_img

काशीपुर : चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एसएसआई नवीन बुधानी ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने वाले एक युवक के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है।

एसएसआई नवीन बुधानी ने उक्त मुकदमा दर्ज करने हुए बताया गया कि एसएसपी ऊधम सिंह नगर के कार्यालय से दिनांक 18 मई, 2026 को एक साइबर टिपलाइन रिपोर्ट, एक सीडी व एक एसडीआर, उपभोक्ता/यूजर मोबाइल नम्बर निवासी ग्राम कुण्डेश्वरा, पोस्ट कुण्डेश्वरी, काशीपुर के विरुद्ध आपत्तिजनक/अश्लील सामग्री पोस्ट करने के सम्बन्ध में वास्ते अवलोकन कर अभियोग पंजीकृत कराने हेतु एक पत्र प्राप्त हुआ।

बुधानी ने बताया उक्त सीडी का अवलोकन करने पर आपत्तिजनक वीडियो प्राप्त हुई है। वीडियो में चाइल्ड पोर्नाेग्राफी प्रदर्शित हो रही है। अवलोकन करने से उक्त वीडियो ग्राम कुण्डेश्वरा, पोस्ट कुण्डेश्वरी, काशीपुर निवासी युवक द्वारा पोस्ट किया गया है। उक्त युवक द्वारा अपने मोबाइल नम्बर का प्रयोग कर इंस्टाग्राम सोशल मीडिया पर उपरोक्त वीडियो अपलोड की गयी है, जोकि एक दण्डनीय अपराध है।

पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(3), 89 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई कौशल सिंह भाकुनी के सुपुर्द की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles