spot_img
spot_img
Saturday, November 14, 2026
spot_img

राजकीय इंटर कॉलेज कुंडा में किया कानूनी शिविर का आयोजन

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर की सचिव ममता पंत के आदेशानुसार एक कानूनी शिविर का आयोजन स्थानीय पीएलबी टीम द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज, कुंडा, जसपुर उधम सिंह नगर में किया गया। शिविर की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर मनोज कुमार सिंह द्वारा की गई तथा मुख्य अतिथि के रूप में कोतवाली कुंडा की एसआई भूमिका पांडे रहीं कार्यक्रम का संचालन पीएलबी वीर सिंह गौतम द्वारा किया गयां

इस अवसर पर बोलते हुए उप निरीक्षक भूमिका पांडे ने छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट और नशे के दुष्परिणाम के बारे में जानकारी दी। छात्र-छात्राओं से गलत संगत से बचने और सोशल मीडिया के इस्तेमाल में सावधानी बरतनी की अपील की।

प्रधानाचार्य डॉक्टर मनोज कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं से स्कूल में बाइक ना लाने की अपील की, उन्होंने कहा कि आपकी उम्र 18 साल से कम है, इसलिए आप स्कूल में बाइक लेकर ना आएं। उन्होंने छात्रों को नशे से दूर रहने की अपील करते हुए पढ़ाई पर ध्यान देने की बात कही।

पीएलबी डॉक्टर वीर सिंह गौतम ने कहा कि यदि नाबालिग लड़का बाइक चलाते हुए पकड़ा गया तो उसके पिता के नाम 25000 रुपये का चालान कटेगा। उन्होंने छात्रों से कहा कि कम से कम 18 वर्ष की उम्र एवं ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए तभी बाइक चलनी चाहिए।

इस मौके पर मुनेश, लता, आकाश कुमार, विकास कुमार, दीपक कुमार, कांस्टेबल रिचा तिवारी, कॉलेज के शिक्षक दलजीत सिंह, महेश सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles