spot_img
spot_img
Tuesday, June 23, 2026
spot_img

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में सनसनीखेज हत्याकांड का हुआ खुलासा

हल्द्वानी (महानाद) : एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में हल्द्वानी पुलिस ने वनकर्मी के सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा महज 24 घंटे के भीतर करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से आला ए कत्ल कुल्हाड़ी बरामद कर ली।

मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि जनपद नैनीताल के टांडा क्षेत्र अंतर्गत पीपलपड़ाव जंगल स्थित भाखड़ा रेंज के प्लॉट संख्या-71 में दिनांक 23 मई 2026 को एक व्यक्ति की हत्या की सूचना प्राप्त होते ही एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा तत्काल उन्हें (एसपी सिटी मनोज कत्याल), सीओ हल्द्वानी अमित सैनी व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय सिंह मेहता मय पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने व मामले के खुलासे के निर्देश दिए गए।

मौके पर वन विभाग के रेंजर नवीन सिंह रौतेला सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक मोबाइल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। घटनास्थल का वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। मृतक की पहचान वन विभाग में रोपण रक्षक के पद पर कार्यरत मेवा लाल (50 वर्ष) पुत्र हरी लाल, निवासी अलीपुर जित्ता, जनपद कौशाम्बी (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई।

प्रारंभिक जांच के दौरान घटनास्थल पर मौजूद चौकीदार तिवारी सिंह पुत्र जय सिंह के बयान संदिग्ध पाए गए। पूछताछ में उसने बताया कि घटना से पूर्व रात्रि में उसने और मृतक ने एक साथ शराब का सेवन किया था। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज हुई। संदेह के आधार पर पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने लाई और गहन पूछताछ की तथा वन बीट अधिकारी पवन कुमार पुत्र शेखर राम द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस द्वारा साक्ष्यों के आधार पर की गई सख्त पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी तिवारी सिंह (45 वर्ष) पुत्र जय सिंह निवासी लालपुरी, गूलरभोज, थाना दिनेशपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर ने बताया कि शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान उसने आवेश में आकर कुल्हाड़ी से वार कर मेवा लाल की हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

पुलिस टीम में कोतवाल विजय सिंह मेहता, थानाध्यक्ष मुखानी सुशील कुमार जोशी, एसएसआई हल्द्वानी रोहताश सिंह, एसआई संजीत राठौड़, कां. राहुल राणा तथा धीरेन्द्र अधिकारी शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles