spot_img
spot_img
Sunday, May 24, 2026
spot_img

मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में जनता दरबार लगाकर सुनी समस्याएं…

 

हल्द्वानी, 25 मई।
जनपद नैनीताल के भ्रमण पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हल्द्वानी-काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और संतुष्टिपरक समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता को राहत पहुंचाने के लिए पूरी संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करें।

जनता दरबार में पेयजल आपूर्ति, ग्रामीण सड़कों की खराब स्थिति, विद्युत आपूर्ति में व्यवधान तथा सिंचाई से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से सामने आईं। मुख्यमंत्री ने पेयजल निगम को निर्देश दिए कि ग्रीष्मकाल को देखते हुए जरूरत के अनुसार पानी के टैंकरों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा खराब नलकूपों और हैंडपंपों को शीघ्र ठीक किया जाए।

इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग को क्षतिग्रस्त संपर्क मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर गड्ढामुक्त करने तथा विद्युत विभाग को निर्धारित रोस्टर के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

इस अवसर पर रामसिंह कैड़ा, सरिता आर्या सहित अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles