विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : पुलिस ने ठाकुरद्वारा निवासी हसीब को एक किराये के मकान में गौमांस बेचते हुए गिरफ्तार कर उसके पास से लगभग 18.5 किलो अवैध गौ वंशीय पशु का मांस, 1 इलैक्ट्रानिक तराजू, एक लकड़ी का गुटका तथा दो छुरी व दो चापड़ बरामद किये हैं।
आपको बता दें कि एसआई देवेन्द्र सिंह सामन्त, एसआई दिनेश चन्द सिंह, कां. देवनाथ व देव गिरी के साथ गश्त करते हुए मछली बाजार पहुंचे तो एक मुखबिर ने सूचना दी कि ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद का रहने वाला हसीब नाम का व्यक्ति बांसफोड़ान मौहल्ले में एक किराये की दुकान में गाय का मांस बेच रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि दुकान के अन्दर एक व्यक्ति के सामने फर्श पर काफी मात्रा में मांस रखा हुआ है। पास में तौलने के लिये एक इलैक्ट्रानिक तराजू, दो छुरी, एक लकडी का गुटका, दो चापड़ मौजूद हैं।
पुलिस टीम द्वारा अवलोकन करने पर बरामद मांस गौ वंशीय पशु का प्रतीत हो रहा था। पुलिस को देखकर दुकान में बैठा युवक भागने का प्रयास करने लगा, जिसे मौके पर ही पकड़ लिया।नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम हसीब (32 वर्ष) पुत्र हकीब निवासी कुरैशियान, ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद बताया।
उक्त मांस के संदिग्ध प्रतीत होने पर उनके द्वारा पशु चिकित्सक मुकेश पाण्डेय को मौके पर बुलाया गया। उनके द्वारा बरामद मांस का अवलोकन कर बताया गया कि बरामद मांस गौ वंशीय पशु का प्रतीत हो रहा है।
बरामदगी के आधार पर हसीब के खिलाफ धारा 3/5/11(1) गौ वंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।



