spot_img
spot_img
Thursday, August 6, 2026
spot_img

उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा फेरबदल : 19 IFS अधिकारियों के तबादले

सुहानी अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : उत्तराखंड सरकार ने वन विभाग में व्यापक प्रशासनिक बदलाव करते हुए भारतीय वन सेवा (IFS) के 19 अधिकारियों के तबादले कर दिये हैं। वन अनुभाग-1 द्वारा जारी आदेश के तहत कई वन प्रभागों, मुख्यालय और विभिन्न वन वृत्तों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। सरकार का मानना है कि इस कदम से विभागीय कार्यों में तेजी आएगी और वन संरक्षण से जुड़ी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।

वन विभाग में यह तबादला आदेश शासन सचिव सी. रविशंकर की ओर से जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार, यह निर्णय सिविल सर्विस बोर्ड की बैठक में हुई चर्चा और मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिलने के बाद लिया गया। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती वाले स्थानों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

नई व्यवस्था के तहत प्रमुख वन संरक्षक (HOFF) कपिल लाल से CAMPA का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) नीना ग्रेवाल को पहले की तरह उत्तराखंड वन विकास निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

अपर प्रमुख वन संरक्षक बी.के. गांगटे को CAMPA के साथ वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। सुरेंद्र मेहरा को नियोजन के साथ सतर्कता एवं विधि प्रकोष्ठ का अतिरिक्त कार्यभार मिला है। इसके अलावा सुशांत कुमार पटनायक को वन पंचायत, चंद्रशेखर सनवाल को नोडल कार्यालय और नीतू लक्ष्मी को वन विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। नीतू लक्ष्मी के स्थान पर कल्याणी को यमुना वृत्त का प्रभार सौंपा गया है।

इन अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण –
अमित कंवर को मसूरी से चकराता (कालसी), वैभव कुमार सिंह को चकराता से देहरादून और नीरज कुमार को देहरादून से उत्तराखंड वन विकास निगम भेजा गया है।

हिमांशु वागड़ी को तराई पूर्वी से टिहरी, दीपक सिंह को अल्मोड़ा से तराई पूर्वी (हल्द्वानी), आशुतोष सिंह को पिथौरागढ़ से टोंस (पुरोला), पुनीत तोमर को टिहरी से तराई पश्चिमी (रामनगर), जीवन मोहन दगाडे को लैंसडौन से उत्तरकाशी तथा अभिमन्यु को नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क से अल्मोड़ा भेजा गया है।

आदित्य रत्न को बागेश्वर से पिथौरागढ़, रजत सुमन को रुद्रप्रयाग से केदारनाथ वन प्रभाग, प्रणाली रमेश को नोडल कार्यालय से बद्रीनाथ वन प्रभाग और प्रकाश चंद्र आर्य को तराई पश्चिमी से बागेश्वर भेजा गया है। वहीं, देवी प्रसाद बलूनी को उत्तरकाशी से मसूरी वन प्रभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

वन विभाग ने 2024 बैच के नए आईएफएस अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। पंडित शिरीन संजय को राजाजी राष्ट्रीय पार्क में उप निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं विनीत कुमार को रुद्रप्रयाग, ढिनो पुरुषोत्तमन को चंपावत, गौरव वर्मा को लैंसडौन वन प्रभाग और यश ढोबले को नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क (जोशीमठ) में उप वन संरक्षक के रूप में तैनात किया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles