spot_img
spot_img
Thursday, August 6, 2026
spot_img

बीच सड़क में खड़ी बुलेट को हटाने को बोला तो फोड़ दिया युवक का सिर

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक युवक ने अन्य युवकों पर उसके साथ मारपीट कर उसका सिर फोड़ने का आरोप लगाया है।

खड़कपुर देवीपुरा, काशीपुर निवासी रोहित पुत्र मुकेश ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 29.07.2026 की रात्रि के 10 बजे खड़कपुर चौराहे से वह अपनी मोटरसाइकिल से घर को वापस जा रहा था। तभी वहां पर शिवम पुत्र रूपचन्द्र निवासी खड़कपुर देवीपुरा व उसके दो अन्य साथियों ने बीच रोड में अपनी बुलेट मोटरसाइकिल खड़ी कर रखी थी और रास्ता ब्लॉक कर किसी को निकलने नहीं दे रहे थे और बदमाशी दिखाते हुए इन लड़कों ने एक कार वाले को भी काफी समय से रोक रखा था।

रोहित ने बताया कि वह जैसे ही वहां पहुंचा और उनसे रास्ते से हटने को कहा तो शिवम व उसके दोनों साथियों ने उसे गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू कर दीं। जब उसने उनसे गाली देने से मना किया तो शिवम व उसके दोनों साथियों ने मिलकर उसे बुरी तरीके से मारना-पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने उसे जान से मारने की नीयत से उसके सिर में लोहे की रॉड से वार किये। जिससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। उसके सिर में 6-7 टांके आये हैं।

रोहित ने बताया कि उसके कन्धे पर भी शिवम ने हाथ के भारी लोहे के कड़े से वार किया। जिससे खुली चोटें आयी हैं व शरीर में अन्य जगह गुम चोटें आयी हैं। उन लड़को ने उसे मारते-पीटते समय उसका मोबाईल भी तोड़ दिया। शिवम व उसके साथियों ने उसे भविष्य में मौका मिलते ही जान से मारने की धमकी दी है।

रोहित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने शिवम के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(3), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई पुष्कर दत्त भट्ट के सुपुर्द की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles