spot_img
spot_img
Thursday, August 6, 2026
spot_img

फोटो स्टूडियो में घुसकर महिला और उसके बच्चों के साथ मारपीट

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक महिला ने 2 लोगों पर उसके फोटो स्टूडियो में घुसकर उसे व उसके बच्चों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

ढकिया गुलाबो, काशीपुर निवासी शांति देवी पत्नी चौखे लाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 2.8.2026 की शाम के लगभग 7 बजे वह अपनी दुकान एसपी सैनी फोटो स्टूडियो में बैठी हुई थीं। तभी शंकर सैनी व अंकुश सैनी पुत्रगण ओम प्रकाश सैनी आये और आकर दुकान के बाहर खडे होकर गंदी-गंदी गालियां देने लगे।

शांति देवी ने बताया जब उन्होंने उन्हें गाली देने से मना किया तो उक्त दोनों ने दुकान के अन्दर घुस कर उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। उन्हें पिटता देख उनके पुत्र दिनेश सिंह व पुत्री शीतल बचाने के लिए आयी तो उक्त दोनों ने उनके साथ भी बुरी तरह से मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट में उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया और तीनों के भी काफी गम्भीर चोटें आयी है। उक्त दोनों जाते-जाते उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गये।

शांति देवी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने शंकर व अंकुश के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 118(1), 332(सी), 351(3), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई हेम चन्द्र तिवारी के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles