spot_img
spot_img
Wednesday, August 5, 2026
spot_img

एसएसपी अजय गणपति की बड़ी कार्रवाई, 9 सस्पेंड, 4 से स्पष्टीकरण तलब

रुद्रपुर (महानाद) : देर रात्रि अपने निजी वाहन से औचक निरीक्षण पर निकले एसएसपी अजय गणपति ने चेकिंग ड्यूटी में शिथिलता बरतने तथा ड्यूटी प्वाइंट की गलत लोकेशन बताने वाले 9 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया वहीं 4 पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण तलब किया है।

आपको बता दें कि दिनांक 04/05 अगस्त 2026 की रात्रि में फायरिंग की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से बताया गया कि पंतनगर क्षेत्र के पास एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो में सवार कुछ युवकों द्वारा एक व्यक्ति पर फायरिंग की गई है तथा उक्त वाहन काशीपुर की ओर जाता हुआ देखा गया है। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम द्वारा थाना पंतनगर सहित रुद्रपुर से जसपुर बॉर्डर तक सभी थाना प्रभारियों को हाईवे पर तत्काल सघन चेकिंग एवं नाकाबंदी करने के निर्देश दिए गए।

इसी दौरान एसएसपी अजय गणपति स्वयं देर रात्रि लगभग 12ः00 बजे निजी वाहन से हाईवे पर स्थापित विभिन्न चेकिंग प्वाइंटों का औचक निरीक्षण करने निकल पड़े। निरीक्षण के दौरान महतोष, सरकड़ी तिराहा, दोराहा तथा परमानन्दपुर हाईवे पर स्थापित चेकिंग प्वाइंटों पर तैनात रात्रि अधिकारी, चीता मोबाइल एवं गश्त पार्टी के पुलिसकर्मी अपने निर्धारित ड्यूटी स्थलों से अनुपस्थित पाए गए। कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा कंट्रोल रूम एवं वरिष्ठ अधिकारियों को अपनी ड्यूटी प्वाइंट की गलत लोकेशन भी बताई गई, जबकि वास्तविकता में वे निर्धारित स्थान पर मौजूद नहीं थे तथा चेकिंग ड्यूटी के दौरान गंभीर लापरवाही बरत रहे थे। इससे स्पष्ट हुआ कि ड्यूटी एवं चेकिंग के दौरान गंभीर अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना की जा रही थी।

इस गंभीर अनुशासनहीनता, ड्यूटी के प्रति उदासीनता तथा वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अजय गणपति ने संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से 9 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया तथा 4 पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण तलब करने की कार्रवाई की गई।

एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट किया कि जनपद में पुलिस ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आमजन की सुरक्षा, अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles