काशीपुर (महानाद) : पूर्व नगर अध्यक्ष कांग्रेस, पूर्व जिला महामंत्री कांग्रेस एवं समाजसेवी अशोक सक्सेना का कल मुरादाबाद में इलाज के दौरान निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद उपचार के लिए मुरादाबाद ले जाया गया था।
अशोक सक्सेना सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से जुड़े रहे। उनके निधन की खबर से काशीपुर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।



