विकास अग्रवाल
महानाद डेस्क : दिल्ली के बाद अब झारखंड में आंदोलन कर रहे छात्र जी गये हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री ने टीडीपीएल द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा कर दी है।
आपको बता दें कि आखिरकार झारखंड सरकार धरने पर बैठे छात्रों की मांगों के आगे झुक गई है। खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टीडीपीएल की ओर से आयोजित की गई सभी परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा कर दी है। हालांकि अब उन 1200 लोगों की नौकरी पर बन आई है जो इन परीक्षाओं को पास कर कोर्ट के आदेश के बाद नौकरी पर लगे थे।
वहीं, झारखंड के जेन जी का यह आंदोलन एक मिसाल बन गया है। जहां छात्रों ने बिना किसी राजनीतिक पार्टी के साथ मंच साझा किये, सरकार और उसके कारिंदों को गाली दिये बिना आखिरकार यह लड़ाई जीत ली। यहां किसी ने बिरयानी नहीं बांटी, किसी ने विदेशों से फास्ट फूड के ऑर्डर आंदोलन स्थल पर नहीं भिजवाये।
जबकि दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के द्वारा आयोजित आंदोलन में आये जेन जीज ने मर्यादा की हद लांघ कर प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां को बहुत गंदी-गंदी गालियां दीं। वहां पर यहां कोई बिरयानी बांट रहा था तो विदेशों में बैठे लोग ऑनलाइन ऑर्डर कर फास्ट फूड के ऑर्डर आंदोलन स्थल पर भिजवा रहे थे।
मांग दोनों जगह आंदोलन कर रहे छात्रों की मानी गई। दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने इस्तीफा दिया तो झारखंड में सरकार ने परीक्षायें रद्द कर दीं। बस एक आंदोलन की हमेशा आलोचना होगी तो दूसरे आंदोलन की तारीफ।



