spot_img
spot_img
Thursday, September 24, 2026
spot_img

ओम विहार कालोनी में युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : आईटीआई कोतवाली क्षेत्र में स्थित ओम विहार कालोनी में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बॉडी के पास से कोई सुसाइड नोट प्राप्त नहीं हुआ है।

आपको बता दें कि कल दिनांक 31.08.2026 की रात्रि के 11ः13 बजे कमल हलदार निवासी वार्ड नं. 5, ओम विहार कालोनी, काशीपुर ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि उनके भांजे ने फांसी लगा ली है।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुसि की एक टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि निगम मजुन्दर (34 वर्ष) पुत्र हर्षित मजुन्दर अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसके ऊपर परिजनों ने चादर ढक रखी थी। परिजनों तथा आस-पास के लोगों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक निगम मजुन्दर तथा उसकी मां उत्तरा देवी घर पर रहते थे। मां उत्तरा देवी डॉ. आनन्द के घर काशीपुर में काम करती है। मृतक निगम टैम्पू चलाने का काम करता था तथा उस पर बहुत कर्जा था।

शाम को मृतक की मां उत्तरा देवी ने मृतक निगम को 8-9 फोन किये। फोन न उठाने पर उसकी माता ने निगम की बुआ के लड़के सूरज पुत्र सूजन हलदर निवासी मुकन्दपुर, काशीपुर तथा मृतक के मौसेरे भाई हरिदास हल्दर पुत्र दुलार हलदर निवासी शंकरपुरी, राधे हरि के पास, काशीपुर को सूचना दी गयी कि मृतक निगम फोन नहीं उठा रहा है। इस सूचना पर सूरज तथा हरिदास घर पर पहुँचे तो मृतक के घर के दरवाजे बन्द होने के कारण पड़ोस की छत से नीचे उतरकर कमरे पर पहुँचे तो देखा कि निगम रस्सी के सहारे लटका हुआ है। जिनके द्वारा हड़बडाहट तथा जल्दी में रस्सी को चाकू से काटकर उसे नीचे उतारा गया।

पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से कोई भी सुसाईड नोट नहीं मिला है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय काशीपुर मोर्चरी भेज दिया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles