spot_img
spot_img
Monday, October 12, 2026
spot_img

शारीरिक संबंध बनाने के लिए दिया शादी का झांसा, 26 साल का युवक गिरफ्तार

सितारगंज (महानाद) : शारीरिक संबंध बनाने के लिए एक युवती को शादी का झांसा देना युवक को भारी पड़ गया। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने युवक को गिर2तार कर लिया।

क्षेत्र निवासी एक युवती ने कोतवाली सितारगंज में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि एक युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये और फिर शादी करने से इंकार कर दिा। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 69 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी विशाल कुमार (26 वर्ष) पुत्र राम प्रताप निवासी जोशी कॉलोनी, थाना न्यूरिया, जनपद पीलीभीत को उसके निवास स्थान पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान विशाल ने बताया कि वह लगभग एक वर्ष पूर्व बरुवाबाग, शक्तिफार्म में कार्य करता था, जहाँ उसकी मुलाकात युवती से हुई थी। दोनों के मध्य पूर्व से परिचय एवं आपसी संबंध थे। उसके युवती से शादी करने को लेकर विवाद चल रहा था।

वहीं, युवती ने पुलिस को बयान देकर बताया कि विशाल ने प्रेम संबंध के दौरान उसे शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब शादी की जिम्मेदारी निभाने की बात सामने आई तो विशाल ने शादी करने से इंकार कर उससे नाता तोड़ दिया।

जांच के दौरान युवती के बयानों एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विशाल के विरुद्ध धारा 69 बीएनएस का अपराध पाया गया। पुलिस ने विशाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया।

पुलिस टीमकृमें कोतवाल सुन्दरम शर्मा, एसआई बबीता टम्टा, कां. पंकज बसेड़ा तथा सुनील पाठक शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles