spot_img
spot_img
Saturday, September 26, 2026
spot_img

MBBS में एडमिशन दिलाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले 2 गिरफ्तार

गदरपुर (महानाद) : एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में गदरपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर MBBS में एडमिशन दिलाने का प्रयास करने वाले 2 युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोबाइल फोन, लैपटॉप, हार्ड डिस्क बरामद किये हैं। उक्त शातिर अपराधी फर्जी आधार कार्ड, राशन कार्ड, खतौनी, परिवार रजिस्टर एवं विद्युत बिल सहित अन्य फर्जी दस्तावेज तैयार करते थे।

आपको बता दें कि दिनांक 25.09.2026 को राजस्व निरीक्षक गदरपुर विनोद कुमार की तहरीर के आधार पर कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से फर्जी स्थायी निवास, जाति एवं अनाथ प्रमाण-पत्र तैयार कर लाभ लेने के संबंध में कोतवाली गदरपुर में धारा 318(4), 336(3), 338, 339, 340(2), 61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

जांच के दौरान 5 छात्रों से संबंधित प्रमाण-पत्रों में फर्जी/कूटरचित आधार कार्ड, राशन कार्ड, खतौनी, परिवार रजिस्टर एवं विद्युत बिल आदि दस्तावेजों के प्रयोग की जानकारी सामने आई। मामले में नामजद अभियुक्त शुभम हुड़िया एवं निखिल वर्मा को दिनांक 25.09.2026 को पूछताछ हेतु कोतवाली गदरपुर लाया गया और उनकी संलिप्तता पाये जाने पर दोनों को गिरफ्तार किया गया।

प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि अभियुक्तगण कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर MBBS में दाखिला दिलाने का आपराधिक षडयंत्र रचते थे तथा कूटरचित दस्तावेज तैयार किया करते थे।

बरामदगी – गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशानदेही सेकृ2 मोबाइल फोन, एकलैपटॉप, 1 हार्ड डिस्क व एक एसएसडी बरामद किए गए हैं।

अभियुक्तों के मोबाइल फोन से प्राप्त रिकॉर्डिंग एवं अन्य दस्तावेजों को विवेचना में शामिल किया जा रहा है। प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

गिरफ्तार अभियुक्त –
1. शुभम हुड़िया पुत्र राजकुमार हुड़िया, निवासी पुरानी मंडी, वार्ड नं.-10, गदरपुर, जिला ऊधम सिंह नगर।
2. निखिल वर्मा पुत्र मोती राम, निवासी वार्ड नं.-11, पशु चिकित्सालय, गदरपुर, जिला ऊधम सिंह नगर।

पुलिस टीम में एसएसआई मदन सिंह बिष्ट, एसआई सुरेन्द्र सिंह रिंगवाल, प्रदीप शर्मा तथा कां. मोहन सिंह बोरा शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles