spot_img
spot_img
Saturday, September 26, 2026
spot_img

जसपुर : दिगंबर जैन मंदिर में उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की आराधना के साथ दशलक्षण पर्व का हुआ भव्य समापन

जसपुर (महानाद) : दशलक्षण धर्म के पावन पर्व का उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की श्रद्धा, भक्ति एवं आत्मचिंतन के साथ भव्य रूप से समापन हुआ। श्री मंदिर जी में प्रातःकाल भगवान का अभिषेक, शांतिधारा एवं विशेष पूजन-विधान श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। दस दिनों तक चले इस पावन पर्व के समापन अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक उल्लास देखने को मिला।

दशलक्षण पर्व के दस दिनों में श्रद्धालुओं ने उत्तम क्षमा, मार्दव, आर्जव, शौच, सत्य, संयम, तप, आकिंचन और ब्रह्मचर्य सहित दस धर्मों की भावना को समझते हुए धार्मिक आराधना की। अभिषेक, शांतिधारा, पूजन एवं विभिन्न धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मंदिर परिसर में निरंतर धर्ममय वातावरण बना रहा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles