spot_img
spot_img
Thursday, October 1, 2026
spot_img

नशीली दवाईयों के साथ नशा तस्कर नजाकत गिरफ्तार

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के आदेश के अनुपालन में जसपुर पुलिस ने नशा तस्करों पर ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत ताबड़तोड़ प्रहार करते हुए एक नशा तस्कर को 710 नशे के अवैध कैपसूल व 299 टेबलेट के सज्ञथ गिरफ्तार कर लिया।

उक्त जानकारी देते हुए कोतवाल राजेश पांडेय ने बताया कि एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन, एसपी स्वप्न किशोर सिंह एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत बुधवार की रात्रि को पुलिस टीम चौकी सूत मिल ने चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर नजाकत अली पुत्र रियासत अली निवासी अमृतपुर, भट्टा कॉलोनी, निकट आयशा कॉलोनी, को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि नजाकत के पास से 1009 नशे के कैप्सूल व टेबलेट बरामद हुए हैं। नजाकत जसपुर क्षेत्र में नशेड़ी लड़कों को मंहगे रेट में नशीले कैप्सूल व टेबलेट बेचकर मुनाफा कमाता था। बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर दिया।

पुलिस टीम में कोतवाल राजेश पाण्डेय, चौकी प्रभारी सूतमिलदृएसआई राजेंद्र प्रसाद, कांस्टेबल प्रवीन्द्र सिंह, हेम फुलारा शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles