spot_img
spot_img
Thursday, October 1, 2026
spot_img

बढ़ गया कॉर्बेट पार्क के नेचर गाइडों का पारिश्रमिक

हल्द्वानी (महानाद) : वन संरक्षक के कॉर्बेट पार्क के नेचर गाइडों का पारिश्रमिक बढ़ा दिया है।

उक्त आदेश जारी करते हुए वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त उत्तराखंड, हल्द्वानी नीतिश मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रभागीय वनाधिकारी, तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर द्वारा तराई पश्चिमी वन प्रभाग अन्तर्गत दैनिक सफारी क्षेत्र में पंजीकृत नेचर गाइडों के पारिश्रमिक को 900.00 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रति पाली करने हेतु अनुरोध किया गया है।

आपके द्वारा किये गये अनुरोध के कम में मुख्य वन संरक्षक / फील्ड डाइरेक्टर कार्बेट टाइगर रिजर्व, रामनगर की पत्र संख्या-2430/15-1 दिनांक 23.04.2026 द्वारा निर्धारित दरों का संज्ञान लेते हुये, प्रभाग अन्तर्गत पंजीकृत नेचर गाईडों के पारिश्रमिक को 1000 रुपये प्रति पाली किये जाने का अनुमोदन किया जाता है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles