spot_img
spot_img
Saturday, November 14, 2026
spot_img

ब्रेकिंग न्यूज़ : जिला अस्पताल में घुसकर हत्या करने का आरोपी हुआ लंगड़ा, 2 साथियों के साथ गिरफ्तार

रुद्रपुर (महानाद ) : जिला अस्पताल हत्याकांड में एसएसपी अजय गणपति का सख्त एक्शन—घटना के मात्र 12 घंटे के भीतर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य अभियुक्त विकास कुमार को पुलिस ने किया लंगड़ा, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, अब तक 03 अभियुक्त गिरफ्तार

Oplus_16908288

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के सख्त निर्देशों एवं अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत ऊधम सिंह नगर पुलिस ने जगतपुरा हत्याकांड में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के मात्र 12 घंटे के भीतर मुख्य अभियुक्त विकास कुमार को थाना पुलभट्टा क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा अब तक मामले में कुल 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

घटना का विवरण
दिनांक 13.11.2026 को प्रातः जगतपुरा, ट्रांजिट कैम्प, रुद्रपुर स्थित प्रजापति टेलीकॉम एवं राज टेलीकॉम के संचालकों के मध्य विवाद एवं मारपीट हुई थी।
उक्त विवाद के क्रम में जिला चिकित्सालय रुद्रपुर परिसर में दोनों पक्षों के मध्य पुनः मारपीट हुई। इस दौरान नितेश उर्फ राज जौहरी के सीने पर नुकीली वस्तु से प्रहार किए जाने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

घटना के संबंध में वादी दिनेश जौहरी की तहरीर के आधार पर कोतवाली पंतनगर में मु0अ0सं0-231/2026, धारा 103(1)/115(2)/ 118(1)/190/191(1)/351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

एसएसपी के निर्देश पर तत्काल एक्शन
➡️घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति द्वारा तत्काल अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रकरण के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल को सुरक्षित कर RFSL एवं फील्ड यूनिट से वैज्ञानिक निरीक्षण कराया गया। घटनास्थल से आवश्यक प्रदर्श संकलित किए गए। साथ ही सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किए गए। मृतक के शव का नियमानुसार पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया।

घटना के मात्र 12 घंटे के भीतर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
एसएसपी के निर्देशन में पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले अभियुक्त आकाश कुमार एवं विनोद कुमार को गिरफ्तार किया। वहीं मुख्य अभियुक्त विकास कुमार को थाना पुलभट्टा क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

अब तक गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

1. विकास कुमार पुत्र विनोद कुमार, निवासी जगतपुरा, ट्रांजिट कैम्प, रुद्रपुर।
2. आकाश कुमार पुत्र विनोद कुमार, निवासी जगतपुरा, ट्रांजिट कैम्प, रुद्रपुर।
3. विनोद कुमार पुत्र स्व0 रामावतार, निवासी जगतपुरा, ट्रांजिट कैम्प, रुद्रपुर।

अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें सक्रिय

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया है। थाना पुलभट्टा, दिनेशपुर एवं एसओजी रुद्रपुर की टीमें लगातार दबिश एवं आवश्यक कार्रवाई में जुटी हैं।

अभियोग में संकलित साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles