विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : हमारे शहर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, कमी है तो उनको ढूंढने की और उन प्रतिभाओं को आर्थिक मदद पहुंचाने की जिनमें प्रतिभा तो है विदेश जाकर देश का नाम रौशन करने की, लेकिन इसमें आड़े आ जाती है, धन की कमी।

जी हां, नगर की एक ऐसी ही प्रतिभा है 14 साल की तेजस्वनी पुत्री प्रवीन नेगी, जो मार्शल आर्ट की खिलाड़ी है और अभी हाल ही में जम्मू में हुई नेशनल वोवीनाम चैम्पियनशिप 2026 में रजत पदक हासिल किया है। अब उसका सिलेक्शन 6 एवीएफ एशियन वोवीनाम चैम्पियनशिप 2026 के लिए हो गया है। जो 24-30 नवम्बर को कंबोडिया में आयोजित की जायेगी।
तेजस्विनी के पिता प्रवीन नेगी निवासी नई बस्ती, मानपुर, काशीपुर, एक प्राइवेट जॉब करते हैं और अपनी मेहनत से उन्होंने अपनी बेटी को नेशनल चैम्पियनशिप तक तो पहुंचा दिया लेकिन उनके इतने रिसोर्स नहीं हैं कि वे अपने दम पर अपनी बेटी को कंबोडिया भेज दे। कंबोडिया जाने का खर्च 1 लाख 90 हजार रुपये आयेगा। जिसमें से 60 हजार रुपये वह एसोसिएशन में जमा कर चुके हैं, लेकिन बाकी के पैसे जमा करने में वे असमर्थ हैं और इसी कारण लगता है कि शहर की एक प्रतिभा दम तोड़ जायेगी और देश का प्रतिनिधित्व नहीं कर पायेगी।

तेजस्विनी को जरूरत है आर्थिक मदद की। यदि काशीपुर की कोई कंपनी या गणमान्य सक्षम व्यक्ति तेजस्विनी को प्रमोट कर दें तो काशीपुर की एक बच्ची देश व विदेश में काशीपुर का नाम रौशन कर सकती है।
मदद करने वाले व्यक्ति या कंपनी तेजस्विनी के पिता प्रवीन नेगी के मोबाइल नं. 8057904192 पर संपर्क कर उनसे पूरी जानकारी प्राप्त कर उन्हें मदद कर सकते हैं।




