spot_img
spot_img
Thursday, October 1, 2026
spot_img

बाबारखेड़ा में आयोजित किया आंगन मिलन कार्यक्रम

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : बुधवार को ग्राम पंचायत बाबर खेड़ा में बाल विकास परियोजना अधिकारी जसपुर के तत्वावधान में सेवा संकल्प के केंद्र बाबर खेड़ा में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि पूनम मझरिया, विशिष्ट अतिथि सरिता सिंह, विशिष्ट अतिथि शबनम, अंजुम, रेखा चौहान आदि ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान फिरदोस जहां, बीडीसी सदस्य अमीना परवीन, नूर हसन, मोहित, समरीन जहां आदि ने 10 महिलाओं की गोद भराई कराई तथा पांच महिलाओं का अन्नप्राशन किया तथा विभाग से जुड़ी अन्य जानकारी दी गई। इस अवसर पर बच्चों द्वारा वंदना एवं मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति की गई।

इस मौके पर नूर जहां, मोहन, समरीन, छोटे प्रधान, रेनू चौहान, रेखा चौहान, मुनेश कुमारी, नेहा, दीपिका, कुलवंत कौर, नीतू, सुमन, लला आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles